थाना लालगंज से RK चौधरी की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11 GROUP LALGANJ :- लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा लालगंज मार्ग पर हथियांव खुर्द के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कुदरहा ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा भेजवाया जहां पर इलाज के दौरान घायल युवक की मृत्यु हो गई। मृतक लालगंज थाने में चौकीदारी करते थे। कमाउ पूत होने के नाते परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
सोमवार रात करीब 10 बजे लालगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी चंद्रभान त्रिपाठी (44) पुत्र जगदीश बस्ती से घर आ रहे थे। जैसे ही वह कुदरहा लालगंज मार्ग पर हथियांव खुर्द के पास पहुंचे कि किसी वाहन ने उनको जोरदार ठोकर मार दिया। जोरदार ठोकर लगने से चन्द्रभान सड़क पर ही गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कुदरहा राम अशोक यादव ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचवाया जहां पर इलाज के दौरान डाक्टर ने चंद्रभान को मृत घोषित कर दिया। पत्नी गुड़िया देवी और इकलौते पुत्र अरुण त्रिपाठी का रो रोकर बुरा हाल है। चंद्रभान के छोटे भाई उदयभान का 6 महीना पहले ही लखनऊ में दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। कमाउ पूत होने के नाते परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चंद्रभान लालगंज थाने में चौकीदार थे।
