संजय तिवारी
सासाराम (रोहतास) जिला के दिनारा प्रखंड अंतर्गत सहिनाव गांव में नाली विवाद में दोनो पक्षों की समस्या को राजपुर की जिला पार्षद रेशमा कुमारी ने सुन समझ कर निष्पादन किया। उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर समाधान के बाद ग्रामीणों ने जिला पार्षद का भव्य स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता विकास है। विकास के कार्य में बाधा डालने वाले को बक्सा नही जायेगा। ग्रामीण लोग कई विगत महीने से जिले के आला अधिकारियों से गुहार लगा रहे थे। मौके पर अक्षय लाल चौधरी, वाजिद अंसारी, नमाजुदीन अंसारी, संजय, मनोज कुशवाहा, धर्मेंद्र पटेल, चंदन कुमार सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Tags
#e-News
