गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:-रांची के धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा मैदान में आयोजित ‘संविधान बचाओ महारैली’ में विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुधीर कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में बिश्रामपुर, गढ़वा, और पलामू से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुआ। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपनी विचारधारा रखी।
व कहा कि हम सभी ने एकजुट होकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को मजबूत किया। करीब 50,000 से ज्यादा लोग इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बने, जो दर्शाता है कि जनता में भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ गहरी नाराजगी है।
हम सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि हम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान की रक्षा करें। इस रैली ने यह साबित कर दिया कि कांग्रेस ही इस संविधान को बचाने और देश की अस्मिता को बनाए रखने में सक्षम है।
कार्यक्रम के बाद चाणक्य बीएनआर होटल में हुई बैठक में जातीय जनगणना, कांग्रेस पार्टी की मजबूती और आने वाले चुनावों में कार्यकर्ताओं के उत्साह को लेकर चर्चा की गई। अब वक्त आ गया है कि हम सब मिलकर देश को सही दिशा में ले जाएं।संविधान की रक्षा की इस लड़ाई में हम सबका साथ जरूरी है।
