संजय तिवारी।
सासाराम (रोहतास)-शहर के महावीर स्थान स्थित राजेंद्र विद्यालय में बुधवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती बहुत धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने कई प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शिक्षकों द्वारा भी कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी ज्यादा उत्साह था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा में रविंद्रनाथ टैगोर के चित्र पर माला अर्पण कर और दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद सभी शिक्षक और शिक्षकों ने रवींद्रनाथ टैगोर को पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय चेयरपर्सन गीता सिंहा सचिव अमित प्रकाश, डायरेक्टर अंजनी सिंहा, प्रिंसिपल नवेंदु विश्वास द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय चेयरपर्सन श्रीमती गीता सिन्हा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि "रवींद्रनाथ टैगोर एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व और भारत ही नहीं पूरे विश्व में सुविख्यात है। वह न एक महान व्यक्ति बल्कि एक महान समाज सुधारक, एक महान लेखक, एक महान कवि, एक महान नाटककार, एक महान उपन्यासकार, एक महान कलाकार और और स्वतंत्र विचारों वाले व्यक्ति थे। उन्होंने भारत के विकास पर अमूल्य योगदान दिया है उन्होंने भारत के विकास के हर क्षेत्र चाहे वह समाज सुधार हो या साहित्यिक क्षेत्र हो या कला का क्षेत्र हो सभी में उन्होंने प्रगति के द्वारा प्रशस्त किए। उन्होंने हमारी राष्ट्रगान की रचना की और जब भी हम उसे राष्ट्रगान का सम्मान से गायन करते हैं, उस वक्त हम उन्हें याद करते हैं। हमें उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारते हुए उसे प्रासंगिक करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने और अपना जीवन जीना सीखना चाहिए।"
तत्पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों और शिक्षकों द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सर्वप्रथम बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कुछ छात्र -छात्राओं ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर अंग्रेजी भाषण, हिंदी भाषण, रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखित विचारों को प्रस्तुत किया। स्मार्ट कॉपी शिक्षकों ने भी कई कविताओं का पाठ किया और रविंद्र नाथ टैगोर की शिक्षाओं से बच्चों को अवगत कराया और साथ ही साथ बच्चों ने भी रवींद्रनाथ टैगोर की कविताओं का कविता पाठ किया। उद्घाटन का समापन विद्यालय के प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन से किया और उन्होंने बच्चों को यह शिक्षा दी की रविंद्र नाथ टैगोर ने महान व्यक्तित्व से शिक्षा लेकर वह अपने जीवन में आगे बढ़े और उनके बताए हुए मार्ग पर चले। साथ ही साथ उन्होंने छात्रों से कहा कि वह रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित कृतियों को पढ़े समझे और उनसे प्रेरणा लें। कार्यक्रम को सफल बनाने में रिया, परिधि, जिया, सूर्य प्रताप राय, निखिल कुमार, आयुष राज, आयुष कुमार, पुरूषोतम कुमार, तेजस्वी, सुंदरम, आहान, मुस्कान, शुभांगी, पार्थवी, सांची मावी, अंजलि, शिवम्, आयुष, दिव्यम, छाया, स्नेहा, प्राची माही, अध्या, श्रेय, श्रेषी, अद्विका आदि छात्र छात्राओं ने अपना अमूल योगदान दिया। साथ ही शिक्षक जितेंद्र कुमार, कामाख्या मिश्र, डीएन मिश्रा, फ्लोरीन फ्रांसिस आदि ने गीत कविताओं और भाषणों की प्रस्तुति दी। मंच संचालन आलोकित सिन्हा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रृष्टि जायसवाल, आलोकिता सिन्हा का योगदान रहा। मौके पर विद्यालय चेयरपर्सन,सचिव, डायरेक्टर, प्रिंसिपल, प्रबंधक और सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
