मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद।जिले के नबीनगर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू महात्मा गांधी उच्च विद्यालय नाउर में प्रधानाध्यापक डाॅ बिनोद कुमार पाण्डेय को बिदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डॉ पाण्डेय को आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी संचालन शिक्षक नीरज कुमार ने किया। वक्ताओं ने विदाई सह सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त डॉ पाण्डेय के कार्यकाल को स्मरण कर काफी सराहना किया और अपने संबोधन में प्रकाश डालते हुए कहा कि बहुत ही विद्यालय को अनुशासित ढंग से आगे बढ़ाया। और अपने सेवानिवृत्त के समय अपने उत्तराधिकारी के रूप में सुनीता कुमारी को प्रभारी प्रधानाध्यापिका के तौर प्रभार सौंपा। इधर विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी को विद्यालय के शिक्षक प्रभार को लेकर नाराज चल रहे हैं और लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं।
इस अवसर पर शिक्षक बब्लू कुमार,संतन कुमार, हाफिज अंसारी, मोहम्मद असलम, मोहम्मद इबरार आलम, मनोज कुमार, विजय राम, घनश्याम गोप,,सतीश भारती एवं समस्त विद्यालय परिवार मौजूद थे।
