ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की अंतिम चेतावनी! 15 फरवरी तक ‘उम्मीद पोर्टल’ पर करें अपलोड, वरना स्वयं होंगे जिम्मेदार.



महराजगंज, 12 फरवरी 2026।सर्वे कमिश्नर वक्फ उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या-2345 दिनांक 26 दिसंबर 2025 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि ‘उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल-2025’ पर पंजीकृत वक्फ संपत्तियों का विवरण अपलोड करने हेतु मा० उ०प्र० वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ के आदेश दिनांक 10 दिसंबर 2025 द्वारा पुनः छह माह की समयावधि बढ़ाई गई है।

इस संबंध में सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ, महराजगंज द्वारा पूर्व में पत्र संख्या-750 दिनांक 05 जनवरी 2026 के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तथा नामित कोऑर्डिनेटर/मुतवल्लियों को समयावधि वृद्धि की सूचना दी जा चुकी है।

निर्धारित की गई समय-सीमा

मेकर-चेकर-एप्रूवर प्रक्रिया को सुगमता से पूर्ण करने हेतु वक्फ बोर्ड कार्यालय, लखनऊ द्वारा निम्नलिखित अंतिम तिथियां निर्धारित की गई हैं— मुतवल्ली (मेकर) द्वारा पोर्टल पर विवरण पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026मुतवल्ली द्वारा भरे गए विवरण की बोर्ड स्तर पर जांच (चेकर) की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026वक्फ बोर्ड द्वारा अंतिम स्वीकृति (एप्रूवर) की तिथि,05 जून 2026 लापरवाही पड़ी तो जिम्मेदारी स्वयं की

सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ, महराजगंज ने स्पष्ट किया है कि जनपद के समस्त मुतवल्ली एवं प्रबंध समितियां निर्धारित समयावधि के भीतर उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल (umeed.minorityaffairs.gov.in) पर पंजीकृत वक्फ संपत्तियों का विवरण अपलोड कर लें।

निर्धारित तिथि तक विवरण अपलोड न किए जाने की स्थिति में संबंधित पक्ष स्वयं जिम्मेदार होंगे।

पत्रांक 825/स०स०आ०वक्फ/उम्मीद पोर्टल/2025-26 दिनांक 12 फरवरी 2026 के तहत यह निर्देश जारी किया गया है। पत्र पर सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ महराजगंज द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर भी अंकित हैं।

     प्रभारी महराजगंज 

        कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post