ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कांडी थाना परिसर में चौकीदार विनोद राम का किया गया भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम के नेतृत्व में  शनिवार को थाना परिसर में सेवानिवृत्त ग्रामीण चौकीदार विनोद राम के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

विदित हो कि विनोद राम ने 17 सितंबर 1998 को ग्रामीण चौकीदार के रूप में कांडी थाना में योगदान दिया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, निष्ठा और कर्त्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन किया। उनके योगदान को थाना परिवार द्वारा सराहा गया।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने कहा कि विनोद राम ने पुलिस-प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सेतु बनकर कार्य किया। उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानित भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर सेवानिवृत्त चौकीदार विनोद राम ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी पदाधिकारियों और सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। समारोह के अंत में उन्हें  अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके एस आई रविशंकर मिश्रा ,विनय माझी , ए एस आई मनोज पासवान , अरुण पासवान,संदीप कुमार अखिलेश रजक , सचिन मेहता, नागेंद्र चौधरी, गुड्डू यादव,भीम पासवान, सुभाष यादव ,राकेश यादव,  शिवम् विश्वकर्मा, योगेन्द्र पासवान,माया कुमारी ,वीरेंद्र राम, तपेश्वर सिंह, राकेश दास, संतोष कुमार , कांडी मुखिया विजय राम, समाजसेवी , कृष्ण बारी, साकेत सोनी , टिंकू जी रामलाला दुबे  के अलावें अन्य कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post