संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP:-दिनांक 24/01/2026 को मधुकर अमिताभ, उप महानिरीक्षक , 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गयाजी (बिहार) के निर्देशन में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 29 वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल, गया जी एवं IIM, बोधगया के संयुक्त तत्वाधान में आज भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
यह आयोजन राष्ट्रीय चेतना, स्वस्थ जीवन और देशभक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के अधिकारीगण, IIM बोधगया के छात्र-छात्राएं, स्थानीय नागरिक और विभिन्न खेल उत्साही बड़ी संख्या में भाग लिया। मैराथन दौड़ ने प्रतिभागियों में न केवल शारीरिक फिटनेस बल्कि राष्ट्रभक्ति और वंदे मातरम् के प्रति सम्मान की भावना भी प्रकट की।
Tags
गयाजी
