रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट..
नासरीगंज थाना क्षेत्र के लाला अतिमी गांव में भूमि विवाद को लेकर शनिवार क़ो दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल से तीन कट्टा, छह खोखा और 10 कारतूस बरामद की है। मामले में दोनों पक्षों के 15 महिला-पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
बिक्रमगंज एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि इस कांड में अतिमी गांव निवासी स्व कमल सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार की गोली लगने से मौत हो गयी। अन्य किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। गांव से सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. कुछ लोग फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
Tags
रोहतास
