ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय बजौरा में 10 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।

 



 डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट ।




ATH NEWS 11GROUP डोभी/गयाजी :- पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, बजौरा में गति निर्धारक कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 10 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को सफल समापन किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्राचार्य भुनेश्वर शाह एवं उप प्राचार्य एन.एन. मिश्रा द्वारा किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आसपास के विद्यालयों से चयनित लगभग 30 छात्राओं को कंप्यूटर साक्षरता का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की संचालिका नेहा चौधरी ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को ध्यान में रखते हुए यह प्रशिक्षण विशेष रूप से छात्राओं के लिए आयोजित किया गया, ताकि उन छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जा सके, जिन्हें कंप्यूटर जैसी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते हैं। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को कंप्यूटर ऑपरेट करना, फाइल एवं फोल्डर बनाना, पेंट ब्रश सहित अन्य आवश्यक सॉफ्टवेयर की जानकारी दी गई। विद्यालय की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कंप्यूटर लैब में उन्हें व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षण दिया गया। पिछले 10 दिनों से कंप्यूटर शिक्षक अदिति एक्का एवं आकाश कुमार द्वारा नियमित रूप से छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा था।

समापन समारोह में प्राचार्य भुनेश्वर शाह ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज के उत्थान के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post