डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP डोभी/गयाजी :-अवैध रूप से गिट्टी लदे एक हाईवा को पुलिस ने जप्त किया। बहेरा थाना क्षेत्र के धीरजा पुल के समीप। वाहन जांच के दौरान बिना वैध कागजात के गिट्टी परिवहन करते पाए जाने पर कार्रवाई की गईं। बहेरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाईवा चालक मंटू कुमार यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष), पिता खीरू यादव, निवासी महगांई, थाना धनगईं, जिला गया को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
