मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 31/01/2026 बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह स्मृति ट्रस्ट औरंगाबाद के द्वारा बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कृष्ण सिंह की65वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर औरंगाबाद जिला के वर्तमान विधायक एवं जिला के गणमान्य व्यक्तियों का आगमन हुआ। ट्रस्ट की ओर से गरीब विद्यार्थियों के साइकिल वितरण की योजना है। जिसमें गरीब विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान किया जाएगा। साथ ही अनुग्रह मध्य विद्यालय में स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरित करने की भी योजना है ।जिससे यह प्रतीत होता है कि यह ट्रस्ट आम गरीबों के प्रति कितनी जागरूक हैं। इस तरह का अभियान पूर्व में भी ट्रस्ट के द्वारा चलाया जाता रहा है। जिसका लाभ पिछड़ों एवं आर्थिक रूप से गरीब बच्चों को प्राप्त होता है। जो आगे चलकर निश्चित रूप से उनके विकास में सहायक होगा। समग्र समाज के विकास को चरितार्थ करती ट्रस्ट की योजनाए आम लोगों को आकर्षित करती है। ट्रस्ट में औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शिक्षाविद निजी विद्यालयों के प्रमुख अनेक राजनैतिक दलों से जुड़े लोग चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता जुड़े हैं। ट्रस्ट से सीएसआर के तहत समाज में महिलाओ को सशक्त बनाने हेतु कार्यक्रम भी जुड़ा है। कार्यक्रम में संतोष कुमार ने स्वागत भाषण में अनुग्रह बाबू एवं श्रीकृष्ण बाबू की शानदार जोड़ी की भी चर्चा की। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया। जिसमें उपस्थित सभी गणमान्य एवं आम लोगों द्वारा माल्यार्पण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय मौआर ने अपने संबोधन में सामाजिक जातिवादी भेदभाव से दूर रहने की बात कही। इस अवसर पर अन्य विशिष्ट अतिथि वर्तमान विधायक रफीगंज प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक रणविजय शर्मा, जदयू के धर्मेंद्र सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष सोनू सिंह, पार्षद अशोक सिंह, भाजपा के वरिष्ठ सदस्य सुनील शर्मा, अंजली सिंह, भाजपा की अनीता सिंह भी उपस्थित रहे। वर्तमान विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में श्रीकृष्ण सिंह के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता पर बल दिया। इस कार्यक्रम में आमलोगों की उपस्थिति भी काफी संख्या में रही जो सराहनीय है।
