गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी- में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राकेश सहाय ने एक आदेश जारी करते हुए प्रखण्ड के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों को जो भाड़े के घर मे संचालित हैं या जिनका भवन जर्जर स्थिति में हैं उन सभी केन्द्रों को को -लोकेशन सर्वे के बाद नजदीक के स्कूलों में केन्द्र को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है।सीडीपीओ ने संबंधित सेविकाओं को एक सप्ताह के अंदर अपने केन्द्र को चिन्हित स्कूल में स्थानांतरित कर कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। जिनमें प्रावि बहेरवा,मध्य विद्यालय पतरिया,उत्क्रमित प्रावि हेमराजी, नव प्रावि चौखड़ी , हाई स्कूल बलियारी, प्रावि पतीला में दो सेंटर,प्रावि बेलहथ,प्रावि महविया ,मवि सोहगड़ा दो सेंटर,मध्य विद्यालय मोखापी,प्रावि कोरगाईं, प्रावि बबुरा ,प्रावि कसनप ,प्रावि नारायणपुर, प्रावि मंडरा निष्फ , प्रावि चेचरिया ,मवि अधौरा , प्रावि कोवाड़ी, मवि पतरिया , प्रावि नवडीहवा टोला ,मवि राजा घटहुआँ , मवि चटनियां , प्रावि पिपरडीह , मवि घोड़दाग , प्रावि नवडीहवा टोला ,नव प्रावि भरत पहाड़ी ,मवि गोसांग, हाई स्कूल डुमरसोता ,प्रावि भेलवाखारी ,सेकण्डरी स्कूल रपुरा में दो सेंटर ,प्रावि महुआधाम ,मवि बत्तो खुर्द में आंगनबाड़ी केन्द्र को स्थान्तरित कर संचालन करने का निर्देश दिया गया है।सीडीपीओ ने सभी सेविका को एक सप्ताह के अंदर सेंटर को उक्त स्कूलों में शिफ्ट कर संचालन करने का निर्देश दिया गया है।
