ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

भाजपा नेताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर क्या कुछ कहा? आइए जानते हैं खबर के माध्यम से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले कांडी प्रखंड में-भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे व अन्य ने एक हीं योजना को दुबारा शिलान्यास किए जाने को गलत बताते हुए संबंधित विभाग पर आरोप लगाते हुए इसे घोर लापरवाही बताया है। भाजपा नेताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि चटनियां डैम के पास पंडी नदी पर क्षेत्रीय विधायक ने पुल निर्माण का शिलान्यास किए हैं जबकि उक्त योजना का शिलान्यास तत्कालीन विधायक रामचन्द्र चंद्रवंशी के द्वारा 30 सितम्बर 2024 को किया गया था। विधायक जी कोई नया योजना लाकर शिलान्यास करें।इस विषय में ग्रामीण विकास विभाग के एई संदीप रंजन ने बताया कि पूर्व में इस योजना की कार्यादेश प्राप्त नही था जब इस योजना का कार्यादेश प्राप्त हुआ तो विभाग ने शिलान्यास कराया है। मौके पर भाजपा नेता राम लाला दुबे व शिव प्रसाद पाण्डेय उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post