गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने शनिवार को राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में अध्ययनरत छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी और सड़क पर चलते समय सावधानी बरतने की अपील की।
थाना प्रभारी ने बताया कि हेलमेट का उपयोग, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का पालन, सड़क पार करते समय दाएं-बाएं देखना तथा तेज़ गति से चलने वाले वाहनों से दूरी बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे स्वयं तो यातायात नियमों का पालन करें ही, साथ ही अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका थाना प्रभारी ने सरल और सहज भाषा में उत्तर दिया। विद्यालय कर्मियों ने इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए कांडी थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया और इसे छात्रा छात्राओं के लिए उपयोगी बताया। मौके प्रधानाध्यापक निरंजन साहू वरिष्ठ शिक्षक राम प्रसाद पाठक ,फिरोज सिद्दीकी ,के अलावें अन्य कई लोग मौजूद थे l
