ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

जोबीएल इंटरनेशनल पब्लिक विद्यालय में तीसरा वार्षिक समारोह का किया गया आयोजन।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:-  गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के मुख्य बाजार स्थित जोबीएल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का मंगलवार को तीसरा वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा पार्टी के प्रदेश सचिव सह युवा समाजसेवी अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलु सिंह थे जबकि विशिष्ट अतिथि  जिला पार्षद दक्षिणी  सदस्य नेहा कुमारी थी। जिला पार्षद प्रतिनिधि सुजीत कुमार रजक ,उतरी जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार , विकास सिंह  विद्यालय के प्रिंसिपल श्रीकांत शर्मा सभी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं विवेकानंद के चित्रों पर फूल अर्पित करते हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  मुख्य अतिथि अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि जब मैं यह विद्यालय का ओपनिंग करने के लिए आया था तो बहुत ही कम छात्रों की उपस्थित थी लेकिन आज मुझे गर्व होता है कि इस विद्यालय में लगभग 400 छात्रों की उपस्थिति है और सबसे बड़ी बात है कि जो हमारे कांडी क्षेत्र के बच्चों को मझिआंव ,गढ़वा,भवनाथपुर, जाना पड़ता था लेकिन बहुत ही सौभाग्य की बात है कि बहुत ही उच्च गुणवत्ता की शिक्षा जोबीएल विद्यालय में दिया  जा रहा है  और सबसे खास बात यह है कि सभी छोटे से बड़े बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी परफ़ॉर्मेंस किया जो काफी सराहनीय है। वहीं आजूस पार्टी के नेता जय राम पासवान ने कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ संस्कार बहुत ही जरूरी है अगर आपके पास या आपके बच्चों में संस्कार नहीं है तो वह बच्चा शिक्षा से दूर हो जाता है। 


वहीं उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने कहा कि हर माह पेरेंट्स का मीटिंग होता है उसमें भाग लेकर अपनी विधि व्यवस्था को लेकर सजक रहने की जरूरत है ताकि आपके बच्चों में सुधार किया जा सके। वहीं जिला पार्षद  नेहा कुमारी ने कहा कि विद्यालय में बहुत ही अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ संस्कृतिक कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिता करा कर प्रोत्साहित किया जाता है इसलिए इस क्षेत्र के लोगों को चाहिए कि अपने बच्चों का इस विद्यालय में नामांकन जरूर कराएं ताकि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा आपके बच्चे को मिल सके। आपके बच्चों का भविष्य उज्जवल हो इसलिए इस विद्यालय में नामांकन जरूर कराएं। प्रधानाध्यापक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे विद्यालय में हमारे छात्र एवं छात्राओं को अच्छी सुविधाएं व खेल, संस्कृतिक के साथ साथ समाजिक ज्ञान बहुत ही जरूरी है यह सभी बातों को ध्यान में रखकर बच्चों को पढ़ाया जाता है ताकि हमारी विद्यालय के साथ अभिभावकों का भी नाम रौशन हो ।वही इस कार्यक्रम के मंच संचालन शबनम खातून के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में  सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं मौके पर सभी बच्चों का अभिभावक मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post