ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

33 हजार की लाइन पर चोरों का धावा:- 6 पोल से 1800 मीटर तार पार, विभाग में मची खलबली.



महराजगंज:-फरेंदा से बृजमनगंज आने वाली 33 हजार वोल्ट की एचटी लाइन पर अज्ञात चोरों ने बड़ा हाथ साफ कर दिया। बदमाश मेन लाइन के 6 पोल से लगभग 1800 मीटर तार काटकर उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि बृजमनगंज उपकेंद्र की सप्लाई इन दिनों करखी से संचालित हो रही थी। आनंदनगर से बृजमनगंज आने वाली 33 केवी लाइन बंद पड़ी थी। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सुनसान हालात में वारदात को अंजाम दे दिया।


अवर अभियंता बृजमनगंज सुशील कुमार त्रिपाठी ने फरेंदा थाना में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में तार चोरी होना गंभीर सुरक्षा चूक की ओर इशारा करता है।

स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि मुख्य लाइन से तार चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

       प्रभारी महराजगंज

          कैलाश सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post