ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गयाजी में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान' का आगाज डीएम ने खुद दवा खाकर किया शुभारंभ।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



​ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी ​जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अपील फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान का शंखनाद, जनपद पदाधिकारी ने दवा खाकर दिया संदेश 10 फरवरी 2026 को जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को गायाजी जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सर्वजन दवा सेवन (MDA) अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद पदाधिकारी सहित जिले के वरीय अधिकारियों और कर्मियों ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कर समाज को जागरूक होने का संदेश दिया।जिले के 22 प्रखंडों और 7 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लगभग 44 लाख 39 हजार लाभार्थियों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। इस अभियान में तीन दवाओं डीईसी (DEC), अल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन का सेवन कराया जा रहा है। 11 फरवरी 2026 को पूरे जिले में मेगा एम.डी.ए कैंप आयोजित किया जाएगा, जहाँ बूथों पर स्वास्थ्यकर्मी दवा खिलाएंगे।

​डोर-टू-डोर कवरेज: छूटे हुए लोगों के लिए अगले 14 दिनों तक प्रशिक्षित टीमें घर-घर जाकर दवा सेवन सुनिश्चित करेंगी।

​डीएम की अपील और निर्देश

​जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फाइलेरिया से बचाव ही इसका एकमात्र समाधान है। उन्होंने कहा, यह अभियान तभी सफल होगा जब समुदाय की सक्रिय भागीदारी होगी। सभी विभाग, मुखिया, जीविका दीदियां और वार्ड पार्षद मिलकर सकारात्मक माहौल बनाएं।उन्होंने निर्देश दिया कि दवा का वितरण नहीं करना है, बल्कि आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी अपनी मौजूदगी में ही दवा खिलाना सुनिश्चित करें।

​महत्वपूर्ण सावधानियां:

​जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. एम.ई. हक ने बताया कि ​दवाएं खाली पेट नहीं खानी हैं। ​2 वर्ष से कम के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं दी जाएगी। ​अभियान का विशाल ढांचा

​डीपीएम स्वास्थ्य नीलेश कुमार के अनुसार, इस महाभियान को सफल बनाने के लिए ​2117 टीमें और 212 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।

​4216 आंगनवाड़ी केंद्र, 3765 स्कूल और 463 आयुष्मान आरोग्य मंदिर इस मुहिम से जुड़ चुके हैं।

​अभियान में 730 ANM, 323 CHO और हजारों जीविका दीदियों व स्वयं सहायता समूहों का सहयोग लिया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post