ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कलशयात्रा के साथ अम्बे महोत्सव का हुवा शुभारंभ .




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


 औरंगाबाद। आज दिनांक 04/03/2025 कला संस्कृति  एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय अम्बे महोत्सव का आगाज मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया गया। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु माॅं सतबहिनी मंदिर प्रांगण में इकट्ठे हुए और गाजे-बाजे के साथ माथे पर कलश लेकर जयघोष करते हुए मंदिर परिसर से हरदत्ता बटाने नदी के तट पर पहुंचे। जहां विद्वान धर्माचार्यों द्वारा गंगा पूजन एवं आरती के पश्चात जलभरी कर पदयात्रा करते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचकर कलश यात्रा सम्पन्न की। प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, अंचलाधिकारी चंद्र प्रकाश, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिशिर कुमार रंजन, उप प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि माॅं सतबहिनी के सम्मान में अंबे महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को कला एवं संस्कृति से जोड़ना और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर उन्हें अलग पहचान दिलाना है। इस मंच पर स्थानीय कलाकारों को कला दिखाने का अवसर ज्यादा मिलता है जिससे कलाकारों को आत्मविश्वास में वृद्धि होता है। इस मंच से अवसर प्राप्त कर कई स्थानीय कलाकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि अम्बे महोत्सव को राजकीय दर्जा प्राप्त होने के बावजूद महोत्सव के आयोजन के लिए दो लाख रुपए आवंटित की गई है। औरंगाबाद जिले के महोत्सव में देव के बाद,अम्बे महोत्सव सबसे अग्रणी में द्वितीय स्थान है, उसके बावजूद महोत्सव मनाने के लिए इतने कम राशि आवंटित किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं प्रखंड प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा अथक परिश्रम और न्यास समिति के लोग आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। दोनों के संयुक्त प्रयास से ही महोत्सव का सफल आयोजन हो पाता है। न्यास समिति के सदस्यों ने कहा कि जिसे वर्ष 2004 में प्रारंभ किया गया था।  दूसरा सबसे पुराना महोत्सव होने के बावजूद अम्बे महोत्सव के लिए मात्र दो लाख रूपये दिए गए हैं। उन्होंने महोत्सव के आयोजन के लिए दी जाने वाली राशि को बढ़ाने की मांग की है। अम्बे महोत्सव में जिले से विभिन्न महोत्सव से आये प्रतिनिधि अपने अपने महोत्सव का प्रतिनिधित्व कियें।

Post a Comment

Previous Post Next Post