ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

​बक्सर रेल पुलिस की बड़ी सफलता ट्रेन में लूटपाट करने वाले गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, ज्वेलरी दुकानदार समेत 3 गिरफ्तार।

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11GROUP:-बक्सर रेल पुलिस अधीक्षक पटना के कुशल निर्देशन में गठित SIT ने ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य लुटेरों और लूटे गए जेवर खरीदने वाले एक ज्वेलरी दुकान संचालक को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और लूटे गए गहने व नकदी भी बरामद कर ली गई है।

​घटना का संक्षिप्त विवरण:-

​बीती 7 फरवरी 2026 को बक्सर-फतुहा पैसेंजर (गाड़ी संख्या 53262) में बक्सर से दानापुर जाने के क्रम में वादिनी सुनीता मिश्रा के साथ बरूणा स्टेशन के पास लूटपाट हुई थी। दो अज्ञात अपराधियों ने चाकू और पिस्टल का भय दिखाकर उनके सोने के कान की बाली और 1000 रुपये लूट लिए थे। इस संदर्भ में बक्सर रेल थाना में कांड संख्या 28/26 दर्ज किया गया था। ​त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी ​रेल पुलिस अधीक्षक, पटना श्री अनंत कुमार राय (IPS) के निर्देश पर रेल पुलिस उपाधीक्षक दानापुर श्रीमती कंचन राज के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अभियुक्तों को दबोच लिया ​दिनेश पाठक 25 वर्ष निवासी जमशेदपुर, वर्तमान पता बक्सर। इसका पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है)।

​भोले शंकर पासवान उर्फ योगेश कश्यप 19 वर्ष  निवासी रोहतास, वर्तमान पता बक्सर।

​पुरानी घटनाओं का भी खुलासा:-

​पूछताछ के दौरान अपराधियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही 17 जनवरी 2026 को इसी ट्रेन में एक अन्य लूट कांड संख्या 20/26को अंजाम दिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 'प्रीति ज्वेलर्स' बक्सर के संचालक अमित वर्मा को भी गिरफ्तार किया है, जिसने लूटे गए जेवर खरीदे थे।


​बरामदगी का विवरण:-

​पुलिस ने अभियुक्तों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है।​हथियार: 01 चाकू और 01 लाइट गन जैसा दिखने वाला पिस्टल।

​नकदी: 10,000/- रुपये।

​जेवरात: 03 जोड़ा चांदी के पायल और 03 पीस सोने की नाक की नथुनी। ​पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार ​रेल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा ताकि इन्हें कड़ी सजा मिल सके। इस ऑपरेशन में बक्सर RPF के पदाधिकारियों का भी सराहनीय योगदान रहा है। सफल उद्भेदन करने वाली पूरी टीम को रेल पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post