गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोखापी गांव निवासी अरुण राम के 18 वर्षीय पुत्र दीप रंजन कुमार उर्फ राजा बाबू का शव छठे दिन गांव के ही एक कुआं से खोजी कुत्ता टीम के पहुंचने के बाद लगभग 5 घंटे बाद शव को कुआं से निकाला गया। बताते चलें कि रविवार को तकरीबन 3:30 बजे अपराह्न में गांव के लोगों के द्वारा वीणा मिस्त्री, बिफन मिस्त्री एवं सतनारायण मिस्त्री के घर के पास के कुआं में एक युवक का शव है। इसके बाद मृतक के पिता एवं परिजन पहुंचे। अरुण राम ने बताया था कि कुआं के पास आया तो देखा कि औंधे मुंह कुआं में शव पड़ा है, और कपड़े के अनुसार मेरा ही पुत्र का शव लग रहा है। जिसके बाद परिजन खोजी कुत्ता को बुलाने की मांग किया। वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने वरीय पदाधिकारी को सुचना करते हुए डॉग स्क्वॉड टीम को सूचना दिया। वहीं सुचना के लगभग चार घंटे के बाद टीम पहुंची और लगभग पांच घंटे बाद शव को कुआं से बाहर निकाला गया। शव दीप रंजन उर्फ राजा के रूप में पहचाना हुई। इसके साथ साथ कुआं से साइकिल भी मिला। डॉग एक्स्पर्ट टीम के द्वारा जांच किया गया। खोजी कुत्ता घटनास्थल से निकाल कर कुआं से उत्तर साइड कुछ दूर खेत तक गया उसके बाद वापस गांव में शिव स्थल तक गया। शिवस्थल के बाद कुत्ता डायरेक्ट मृतक के घर पहुंचा। वहां से भी कुत्ता निकाल कर में रोड होकर गांव से बाहर दक्षिण की ओर लगभग 1 किलोमीटर दूर जाकर वापस चलाया। वहीं उपस्थित लोगों ने घटनास्थल को देखकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर देर रात्रि लगभग 10:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बताते चलें कि इस संबंध में अरुण राम ने बताया था कि 3 फरवरी 2026 को तकरीबन 12 :30 बजे पुत्र दीप रंजन उर्फ राजा गेहूं सिंचाई करने लिए साइकिल से घर से निकला था,और कहा की गेहूं पटाने जा रहे हैं। इसके बाद लगभग 1:30 बजे फोन बंद बताया।
लगाया कि सिंचाई हो रहा है या नहीं तो फोन बंद बताया। 4 फरवरी की सुबह तक खोजबीन के बाद थाना में लिखित आवेदन भी दिया था। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। कुआं में शव होने की खबर आग की तरह फैल गई, और आसपास सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे थे।और देर रात तक भीड़ लगी रही। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस निरीक्षक बृज कुमार ने बताया कि हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया,और स्थानीय कोयल नदी श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया। वहीं देर रात तक मौके पर प्रमुख सत्येंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, युवा समाजसेवी विकास दुबे, राणाडीह पंचायत मुखिया ललित बैठा,जिला पार्षद उतरी प्रतिनिधि दिनेश कुमार, खरौंधा पंचायत मुखिया परीखा राम, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद थे।
