ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कांडी संसाधन केंद्र में मासिक गुरु गोष्टी का किया गया आयोजन।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड संशाधन केन्द्र कांडी में गुरुवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता के नेतृत्व में आयोजित इस गुरुगोष्ठी में शिक्षकों को कई दिशा निर्देश दिए गए। बीपीओ ने कहा कि विद्यालय अनुश्रवण के क्रम में यह देखा जा रहा है कि शिक्षक अपनी उपस्थिति बना कर घर चले जा रहे हैं ,शिक्षक अपनी आदत को सुधारें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि 9:15 बजे तक प्रखण्ड के सभी विद्यालय में प्रार्थना सभा को पूरा करने का निर्देश दिए गए।विद्यालय को ससमय संचालन जरूरी है इसमें कोताही बर्दास्त नही किया जाएगा। अभी तक प्रखण्ड के चार विद्यालय डहर एप के माध्यम से शिशु गणना शुरू नही किए हैं इसे अनुसाशन हीनता समझा जाएगा। बच्चों के छात्रवृत्ति के लिए ई -कल्याण पोर्टल पर इंट्री करने ,प्रोजेक्ट रेल परीक्षा का को ई विद्यावाहिनी पोर्टल पर इंट्री करने, अभी तक जिस विद्यालय द्वारा सावित्रीबाई फुले का आवेदन जमा नही किए हैं वे जल्द पूरा करें,विद्यालय में बच्चों की  शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कार्यक्रम को शत प्रतिशत लागू करने का निर्देश सभी शिक्षकों को दिए गए।वर्ग 1 व 2 के बच्चों के लिए एफ एल एन कार्यक्रम को विद्यालय स्तर पर शत प्रतिशत लागू करने का निर्देश दिए गए।एफ एल एन के प्रति शिक्षकों को जागरूक व गम्भीर होना होगा अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।क्लास रूम को प्रिंटरिच बनाना होगा।एमडीएम प्रभारी रामाकांत तिवारी ने बैठक में उपस्थित शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि चावल को कभी माईनस में नही रखें।सभी विद्यालय चावल को तौल कर रिसीव करें बोरा में चावल कम होने पर विभाग जवाबदेह नही होगा।बैठक में बीआरपी सुनील कुमार,लेखापाल राकेश रौशन तिर्की ,सीआरपी धर्मेन्द्र कुमार दुबे,प्रभु राम,अरुण कुमार,मनोहर चौबे ,एमआईएस प्रभारी मनीष कुमार सहित प्रखण्ड के कई शिक्षक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post