ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

नबीनगर प्रखंड के बेलाई पंचायत में गुरुवार को विलीभ कोचिंग सेंटर में दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद। आज दिनांक 12/02/2026 विदाई समारोह में नवीनगर के प्रीमियर कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर भोला कुमार,मध्य विद्यालय बेलाई के शिक्षक कुमार धर्मेंद्र,शशि रंजन सिंह कार्यक्रम का शुभारंभ टेस्ट परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओ को पुरस्कार से सम्मानित करते हुए कहा संचालक अमित कुमार लड्डू ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बोला कि अब आपको अपने अनुभव के अनुसार जीवन की कठिन चुनौतियां का सामना करना पड़ेगा,भोला कुमार ने बच्चों को बताया कि यहां के शिक्षक हमेशा यही प्रयास किए है कि आपको किताबी ज्ञान से ऊपर,एक बेहतर इंसान बनने की राह दिखा सके।आनंद मिश्र मनीष ने बताया कि जीवन में कभी-कभी चुनौतियाँ आएँगी, लेकिन हार नहीं मानना,ईमानदारी,कड़ी मेहनत,अनुशासन से आपको आगे बढ़ते रहना है। आपका प्रयाश आपको जीवन की हर जंग में जीत दिलाएगी। छात्रा रानी और शशिबाला ने भाषण एवं विदाई गीत प्रस्तुत की और छात्र-छात्राओ ने कहा कि यहां के अनुशासन व्यवस्था और शिक्षको की पढ़ाने की शैली अत्यंत रोचक है। बच्चों ने कहा कि हमारी परीक्षा की तैयारी बहुत ही अच्छी है और परीक्षा में अच्छे अंक आने की पूरी संभावना है। इस मौके पर शिक्षक शशि रंजन सिंह, रविशंकर कुमार,प्रीति कुमारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post