मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद .
औरंगाबाद | टण्डवा नबीनगर आज दिनांक 18/12/2024 वेद - पुराणों में आदि गंगे पुनः पुनः और मोक्षदायनी नदी के रूप में विख्यात पुनपुन नदी के तट पर बुधवार को दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव का आगाज किया गया। महोत्सव का उद्घाटन सूचना प्रौद्योगिकी, लघु जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सह प्रभारी मंत्री औरंगाबाद डॉ. संतोष सुमन ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुमन ने पुनपुन नदी के पौराणिक महत्ता पर प्रकाश डाला। जनप्रतिनिधियों के मांग के अनुसार महोत्सव की राशि को बढ़ाकर पच्चीस लाख रुपए करने तथा नदी को अतिक्रमण मुक्त कर नमामि गंगे की तर्ज पर साफ - सफाई और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने पुनपुन नदी के उद्गम स्थल को स्टेट हाईवे से जोड़ने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि मान्यता है कि फल्गु नदी में पिंडदान करने से पहले लोग पुनपुन नदी में पिंडदान करते हैं। इसलिए पुनपुन नदी को मोक्षदायनी नदी भी कहा जाता है। प्रकृति ने जो धरोहर हमें दिया है उसे सजाने और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम लोगों की है। पुनपुन नदी के तट का अतिक्रमण किया गया है। जिसे अतिक्रमण मुक्त करने और स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम लोगों की है। स्वच्छता के प्रति सिर्फ जिला प्रशासनिक पदाधिकारी के सोचने और कार्य करने से नहीं होगा, इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा। डॉ सुमन ने बताया कि मेरे विभाग से पूरे जिले में 153 योजनाएं लगभग 250 करोड़ की योजनाएं धरातल पर औरंगाबाद में क्रियान्वित हो रही है। लोकतंत्र में पक्ष - विपक्ष सरकार के अंग होते हैं। जीते हुए प्रतिनिधि कोई भी कार्य करते हैं वह सरकार करती है हम लोग माध्यम होते हैं। यहां की जनता और विधायक के प्रयास से पुनपुन महोत्सव की शुरुआत हुई है। मुझे जनता ने चुना है और मुझे जनता के लिए ही कार्य करना है। बिहार में डबल इंजन की सरकार है और नीतीश कुमार की अनुवाई में बिहार का विकास हो रहा है।सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी एवं सुरक्षा पदाधिकारी नियुक्त किए गए थे|
उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी कुटुम्बा विधायक राजेश राम, पुर्व विधायक ललन राम, उप प्रमुख नबीनगर लव कुमार सिंह, हम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे, एस डी पी ओ संजय कुमार पाण्डेय, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नबीनगर अरुण कुमार सिंह , जदयू प्रदेश कारिणी सदस्य संजय कुमार सिंह, मुखिया अमोद चन्द्रवंशी, पैक्स अध्यक्ष दीपक तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि संतोष गौतम, हम पार्टी के नेता राहुल कुमार सिंह, भीम कुमार सिंह वैगरह मौजूद थे|
