ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी विभाग ने अकाउंटेंट मनोज कुमार सिंह के तीन ठिकानों पर की छापेमारी।.




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद। आज दिनांक 10/01/2025 आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद औरंगाबाद सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के अकाउंटेंट मनोज कुमार सिंह के तीन ठिकानों पर निगरानी विभाग की छापेमारी। गुरुवार की सुबह 10:00 बजे अचानक औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के गंग़टी स्थित सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के अकाउंटेंट मनोज कुमार सिंह के आवास पर 6 गाड़ी से एक साथ निगरानी की टीम पहुंची और छापेमारी करना शुरू किया। इस क्रम में प्राप्त सूचना के अनुसार निगरानी की टीम कॉलेज भी गई थी। जानकारी अनुसार मनोज कुमार सिंह के दो अन्य ठिकानों पर भी निगरानी की टीम छापेमारी की। ज्ञात होगी मनोज कुमार सिंह के पिता घंटी गंगटी गांव निवासी स्व अर्जुन सिंह सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में चपरासी थे। उनके निधन के उपरांत पुत्र मनोज सिंह सिंह का सिन्हा कॉलेज में क्लर्क के पद पर 2004 में नौकरी हुई थी। बाद में उन्हें पदोन्नति कर एकाउंटेंट बना दिया गया है। पत्नी आशा देवी वर्तमान में बैंगलोर में हैं। पटना निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक अरुणोदय पाण्डेय के नेतृत्व में अकाउंटेंट मनोज कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post