ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

सनातन समरस समाज के निर्माण के पुरोधा भगवान परशुराम - अश्विनी चौबे ...

 



पटना । सोमवार को पटना के इस्कॉन मंदिर कॉन्फ्रेंस हाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के नेतृत्व में सनातन समरस समाज के निर्माण हेतु भगवान परशुराम की महत्ता पर परिचर्चा बैठक आयोजित हुई। श्री राम कर्मभूमि न्यास के संस्थापक अश्विनी चौबे ने बताया कि आगामी 29 अप्रैल से लगातार भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सनातनी संगठनों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम संपूर्ण बिहार में आयोजित हो रहा है जिसे बल प्रदान करने हेतु एकजुटता के साथ सनातन समरस समाज के निर्माण में भगवान परशुराम की महत्ता पर अगले एक माह तक श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने की दिशा में बल प्रदान किया। श्री चौबे ने बताया कि भगवान परशुराम जो कि 20 कलाओं से युक्त थे उन्होंने मानव कल्याण के लिए, समाज में जब सत्ता स्खलित हो गई थी और धर्म विरोधी शासन हो गया था एवं अत्याचार की पराकाष्ठा थी उसे समाप्त कर धर्म अनुकूल शासन व्यवस्था की स्थापना के लिए नारायण के छठे अवतार के रूप में सतयुग के अंत में धरती पर अवतरित हुए थे। उन्होंने कहा कि श्री राम के पूर्व अवतरित हुए परशुराम चिरंजीवी अवतार हैं जो सृष्टि के अंत तक रहेंगे। उन्होंने कहा कि समरस समाज की संरचना के लिए सनातनियों को एकजुट कर समापन कार्यक्रम पटना में करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि बिहार के 5 लाख परिवारों में शस्त्र शास्त्र, सनातन संस्कार के माध्यम से पूजन किया जाएगा और लाखों लोगों के साथ इसका समापन पटना में विहंगम कार्यक्रम परशुराम महोत्सव संतों के सानिध्य में आयोजित की जाएगी।


संपूर्ण कार्यक्रम परशुराम चेतना जागरण के रूप में आयोजित की जाएगी जिसमें सभी समाज और वर्ग का चिंतन करते हुए 29 अप्रैल तक एक माह तक पूजन कार्यक्रम चलेगा। इस बैठक में अपने विषय को जय परशुराम, जय सियाराम, जय राधे श्याम के उद्घोष के साथ उन्होंने समाप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन संजय कुमार चौधरी, परशुराम सेवा सहायता फाउंडेशन के संरक्षक ने किया। बैठक में समन्वयक के रूप में डॉ अर्जित शाश्वत चौबे थे, संचालन कृष्णकांत ओझा अध्यक्ष श्रीराम कर्मभूमि न्यास ने किया। बैठक में मुख्य रूप से परशुराम सेवा संघ ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, अखिल विप्र कल्याणम के अध्यक्ष मृत्युंजय झा, परशुराम सेवा सहायता संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा, रामायण रिसर्च कौंसिल के महामंत्री सुशांत ठाकुर, श्रीमती सुनीता देवी पूर्व जिला परिषद, श्री रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास के अध्यक्ष नीरज कुमार, श्रीकांत प्रत्यूष, भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के अध्यक्ष सुधीर शर्मा, अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर के महामंत्री राम बालक प्रसाद यादव, श्रीराम कर्मभूमि न्यास के महामंत्री अभिजीत कश्यप, युवा चेतना के बिहार संयोजक रजनीकांत शुक्ला, चाणक्य विचार मंच संयोजक अजीत शुक्ला, परशुराम सेवा सहायता महामंत्री आशुतोष पांडे, श्री राम कर्मभूमि न्यास के सचिव विनोद ओझा, अखिल भारतीय संपूर्ण क्रांति संघ के संयोजक डॉ मनोज मिश्रा, श्री राम कर्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष धनंजय चौबे, भागवत गीता घर घर तक मिशन अध्यक्ष संजीव मिश्रा, अमरेंद्र त्रिपाठी, सह संयोजक रजनीश तिवारी, रवि शांडिल्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post