गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के दौरान प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में सैकड़ो की संख्या में निराहार व्रतियों ने छठ महाव्रत का सामूहिक महाअनुष्ठान किया। इस दौरान गुरुवार की संध्या अस्ताचलगामी सूर्य को सभी व्रतियों के साथ जिला के प्रशासनिक प्रमुख उपायुक्त शेखर जमुआर ने भी भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने भगवान सूर्य से संपूर्ण गढ़वा जिला एवं जिलावासियों के लिए अमन चैन एवं सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही सैकड़ो कठिन व्रत धारी छठ व्रतियों ने बारी-बारी से अर्घ्य प्रदान किया। विभिन्न फलों एवं अगरौटा, अक्षत, फूल, धूप, दीप से सजे हुए पांच एवं सात की संख्या में सूप लेकर प्रदक्षिणा करते हुए पुरोहित के द्वारा 'एही सूर्य सहस्रांशो तेजोराशे जगत्पते अनुकंप्यम मां भक्त्या ग्रृहाणार्घ्य दिवाकर' मंत्र के उच्चारण के साथ सबों ने तमाम जीवों के उद्गम साक्षात देव शक्ति भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया। इस मौके पर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने जिला के उपायुक्त को छठ घाट के साथ-साथ मेला मैदान, नौ विभिन्न मंदिरों आदि को दिखाकर इस स्थल के विकास को लेकर चर्चा की। उपायुक्त ने इस दिशा में सकारात्मक पहल किए जाने की बात कही। कहा कि यह बहुत ही रमणीक स्थल है। इसका निश्चित रूप से विकास किया जाएगा। मालूम हो कि विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने झारखंड विधानसभा सत्र में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल को अपग्रेड करने के साथ-साथ इसके सर्वांगीण विकास का मामला उठाया । वहीं कांडी छठ पोखरा पर भी छठ व्रतियों ने बड़ी संख्या में निराहार व्रतियों ने भी महाव्रत का सामूहिक अनुष्ठान किया। वहीं कांडी छठ पोखरा के समिति अध्यक्ष, कृष्ण बारी, के उपाध्यक्ष रविरंजन शर्मा ,सचिव पंकज गुप्ता ,उप सचिव अनूप कुमार ,कोषाध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ,उपकोषाध्यक्ष जयप्रकाश सोनी, वहीं सतबहिनी समिति के सभी लोग अपने-अपने जिम्मेदारी निभाने में लगे हुए थे, ताकि किसी प्रकार से व्रतियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़। वहीं इस मौके पर नवल किशोर तिवारी, समिति के कोषाध्यक्ष विभूति नारायण दुबे, विधायक प्रतिनिधि आतिश कुमार सिंह, विकास उपाध्याय, रघुनंदन राम, जय किशुन राम सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
