थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-लालगंज थाना क्षेत्र में एक अनूठा विवाह समारोह देखने को मिला। सोमवार को थाना परिसर स्थित मंदिर में पुलिस प्रशासन की निगरानी में एक प्रेमी युगल का विवाह संपन्न हुआ।
घटना लालगंज थाना क्षेत्र की है। एक युवक, जो सहजनवा का रहने वाला है, लालगंज थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ मिला। सूचना पुलिस प्रशासन को मिली।
पुलिस ने दोनों युवक-युवती को थाने ले गए। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने मामले को संभाला। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की। दोनों परिवारों की सहमति के बाद थाना परिसर स्थित मंदिर में विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया।
