ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

जवाहरलाल नेहरू कॉलेज डेहरी में मनाया गया हिंदी दिवस समारोह।

                   


   

                          डेहरी से रिंटू सिंह की रिपोर्ट।                जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में  प्राचार्य प्रो डॉ शालेंद्र कुमार ओझा की अध्यक्षता में हिंदी दिवस समारोह मनाया गया।  मंच संचालन मैनेजमेंट  विभागाध्यक्ष प्रो कन्हैया सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो नीलम पाल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो डॉ रमेश चंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कुमार बिंदु एव प्रो अरुण पांडेय उपस्थित थे । प्राचार्य एवं सभी आगत अतिथियों ने अपने - अपने विचार रखे। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि हिंदी को राष्ट्रभाषा की दर्जा मिलनी चाहिए। हिंदी देश की आत्मा है। हिंदी के बिना सभी भाषाएं अधूरा हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य व  अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।  उसके बाद सभी अतिथियों की अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में कॉलेज की कई छात्र - छात्राएं भाषण,वाद-विवाद  एवं स्वरचित लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । मौके पर प्रो कमलनयन सिंह,बर्सर फरीद आलम,एनसीसी एएनओ सचिदानंद कुमार,प्रो राजेंद्र राम मुख्य लेखापाल राधारमण सिंह मुन्ना,प्रो मधु सिंह,प्रो सविता कुमारी,प्रो रश्मि सिंह,प्रो आनंद कुमार,प्रो दिवाकर पाठक,प्रो संत लाल,प्रो निरंजन ठाकुर,प्रो नैयर इकबाल,प्रो शमी कुमारी ,प्रो अजय कुमार, प्रो राहुल कुमार,प्रो गोपाल शंकर,प्रो धर्मेंद्र कुमार,डॉ मनोज मिश्रा,प्रो उमेश कुमार,प्रो मुकेश संजय,पंकज कुमार,सारिक अली,पूजा कुमारी,सविता कुमारी,प्रो शिवनाथ प्रजापत,संजीव तिवारी,विकास कुमार,सुधीर कुमार,जितेंद्र बड़ा बाबू,अभिषेक कुमार राहुल कंप्यूटर वाला,दिनेश कुमार,अमर सिंह,अचूतानंद तिवारी,ऋषिवी कुमार,अशोक कुमार,दीपक कुमार,प्रेमनारायण राय,चुनमुन कुमार सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मी शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post