ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

​अपराध और ट्रैफिक पर लगाम गयाजी में 294 पोल पर इंस्टॉल होगा हाई-टेक सर्विलांस सिस्टम, 16 स्क्रीन्स से होगी पूरे शहर की मॉनिटरिंग।

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।


ATHNEWS11GROUP:-16/2/2026 को​ गयाजी जनपद पदाधिकारी  शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 'मुख्यमंत्री सुरक्षित सुशासित शहर परियोजना' को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत गया शहरी क्षेत्र के 75 प्रमुख स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहाँ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 294 पोल पर कुल 668 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। ​हाई-टेक सुविधाओं से लैस होगा सिस्टम ​इस परियोजना के अंतर्गत केवल सामान्य निगरानी ही नहीं, बल्कि अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें शामिल हैं। ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन वाहनों की पहचान के लिए।​ एडेप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम यातायात नियंत्रण हेतु।

​फेस रिकग्निशन सिस्टम चेहरों की पहचान के लिए । ​PAS & ECB पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम और इमरजेंसी कॉल बॉक्स की सुविधा। ​नगर निगम में बनेगा कंट्रोल रूम ​शहर की निगरानी के लिए गया नगर निगम परिसर में एक अत्याधुनिक डाटा सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। यहाँ 16 बड़ी मॉनिटरिंग स्क्रीन्स लगाई जाएंगी, जिसके जरिए पूरे शहर के ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।

​इन प्रमुख स्थानों पर रहेगी नजर--

​चिन्हित 75 स्थानों में काशीनाथ मोड़, जिलाधिकारी गोलंबर, टावर चौक, विष्णुपद मंदिर, रेलवे स्टेशन, गया कॉलेज मोड़, मेडिकल कॉलेज गेट और बोधगया रोड जैसे व्यस्त इलाके शामिल हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पोल सड़क के बीच में न लगाकर किनारों पर लगाए जाएं ताकि यातायात बाधित न हो। ​NOC और समय सीमा पर जोर ​बैठक में बताया गया कि NHAI और RCD जैसे विभागों से कुछ स्थानों के लिए अभी NOC मिलना बाकी है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द NOC प्राप्त करने का निर्देश दिया है। साथ ही, नगर आयुक्त और नगर पुलिस अधीक्षक की एक टीम गठित की गई है जो चिन्हित स्थानों की दोबारा जांच या आवश्यकतानुसार कैमरे शिफ्ट करने पर निर्णय लेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post