गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय अवस्थित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड सरकार पर जनता के साथ वादा खिलाफी का लगाया आरोप।
दुबे ने कहा कि चुनाव से पूर्व हेमंत सोरेन ने कहा था कि सरकार किसानों से 3200 रुपए क्विंटल धान खरीदेगी,हर महीना 11 तारीख को महिलाओं के खाते में 2500 रुपए देने के साथ साथ सस्ते दाम पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी।किंतु सरकार के सारे वादे झूठे निकले। दुबे ने कहा कि हेमंत सोरेन द्वारा वोट लेने के लिए झूठे वादे किए गए थे।
दुबे ने कहा कि यदि सरकार चुनाव से पूर्व जनता से किया गया वादा पूरा नहीं करती है तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता माता - बहनों एवं किसानों के अपमान के विरुद्ध सड़क पर उतरने के लिए होगी बाध्य।
