ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

चेनारी में कुंए से मिला लापता बच्चे का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।




रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट।।


चेनारी/रोहतास:-आज दिनांक 19-12-2024 दिन गुरुवार को चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत केनार कला में 11 वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान केनार कला गांव के जुल्फी राम के 11 साल के पुत्र छतिमल राम के रूप में की गई है। मृतक के परिजन ने बताया कि बीते सोमवार को घर से छतिमल राम निकला था, लेकिन रात तक नहीं लौटा। लगातार उसकी खोजबीन की जा रही थी। आज ग्रामीणों ने कुआं में शव देखकर इसकी जानकारी गांव में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को बरामद किया। परिजनों ने बच्चे का अपहरण कर हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस कप्तान  रौशन कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जायजा लिए।

चेनारी थानाध्यक्ष ने बताया कि 11 साल के बच्चा का शव कुआं से बरामद किया गया है। शव निकाला गया तो उसका हाथ-पैर फुला हुआ था। मौत का करण स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post