ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

पर्चा धारियों ने जमकर की प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी-जाने क्यों?





सासाराम:- रोहतास जिले में भूमिहीनों को दिए गए पर्चा के बाद अबत एफसीक जमीन उपलब्ध नहीं करने से नाराज लोगों ने आज काफी संख्या में पहुंचे लोगों के भीड़ देखकर कलेक्ट्रेट गेट बंद कर दिया गया।जहां पहुंचे पर्चा धारियों ने जमकर प्रशासन सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया।इसके बाद जिलाधिकारी से नेतृत्वकर्ता को मिलने की अनुमति मिली। पर्चा धारियों का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के महासचिव अशोक बैठा ने कहा कि रोहतास जिले में सरकार के निर्देश पर भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध के लिए पर्चा दिया गया।


लेकिन स्थल पर उनको जमीन अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया। इसको लेकर कई बार डीएम से सीओ तक गुहार लगाया गया।लेकिन जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी रोहतास जिले के सासाराम दावथ दिनारा राजपुर नौहटा रोहतास आदि प्रखंडों के अंचलाधिकारी ने अब तक परचाधारियों को भूमि उपलब्ध नहीं कराया है।जिससे आक्रोशित भूमिहीन पर्चाधारियों ने जिलाधिकारी से वितरण पर्चा के अनुसार भूमि उपलब्ध कराने के लिए मिलने के लिए आए हुए हैं। लोगों ने बताया कि अगर सरकार उन्हें भूमि उपलब्ध नहीं करा रही है तो वह अपना पर्चा वापस ले ले।

Post a Comment

Previous Post Next Post