ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

ईट भट्टा पर गला रेतकर हत्या कांड में शामिल चार अभियुक्त किये गए गिरफ्तार-एसपी सिटी.




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATHNEWS11 GROUP :-दिनांक 04/01/2025 को डोभी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिड़ासिन में ईट भट्टा पर एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए, थानाध्यक्ष डोभी थाना के द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल को संरक्षित किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल हॉस्पिटल,भेजा गया था इस संबंध में डोभी थाना कांड संख्या-05/25, दिनांक-05/01/2025, धारा-103(1) /3(5) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक, एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-2 को घटनास्थल के निरीक्षण के लिए निर्देशित करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें डोभी थानाध्यक्ष, डोभी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया था साथ ही FSL एवं डॉग स्क्वाड की टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया। गठित विशेष टीम के द्वारा सूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान कर 01. ओम शशिरंजन कुमार, पि० दरोगी सिंह भोक्ता, सा० तारचुओं, 02. रामकुमार उर्फ रामू, पि० भोला यादव, सा० पिछुलिया, दोनों थाना छकरबंधा, 03. राकेश कुमार,पि० स्व० जल्लू सिंह भोक्ता, सा० घनेटा, 04. सोनु कुमार,पि० स्व० उमेश प्रसाद, सा1० बाँकेबाजार दोनों थाना बाँकेबाजार, सभी जिला गया को गिरफ्तार किया गया।


 दिनांक-11/01/2025 को वादी के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया कि इनके मोबाईल नम्बर पर एक अनजान नम्बर से कॉल आया और बोला कि 25,00,000/- लाख रूपया दो नही तो जैसे तुम्हारे बहनोई का हत्या हुआ है, उसी तरह तुम्हारा भी हत्या कर देगें। जिस संबंध में डोभी थाना द्वारा कांड संख्या-10/25. दिनांक-11/01/2025, धारा-308 (5)/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रांरभ किया गया, पकड़ाये सभी अभियुक्तों ने इस कांड में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार किए। पकड़ाए सभी अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।अन्यअभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता।

ओम शशिरंजन कुमार,पि० दरोगी सिंह भोक्ता, सा० तारचुओं, रामकुमार उर्फ रामू,पि० भोला यादव, सा० पिछुलिया, दोनों थाना छकरबंधा, राकेश कुमार,पि० स्व० जल्लू सिंह भोक्ता, सा० धनेटा सोनु कुमार,पि० स्व० उमेश प्रसाद, सा० बाँकेबाजार दोनों थाना बाँकेबाजार, सभी जिला गया।

शेरघाटी विस्फोट कांड में एक अभियुक्त  गिरफ्तार।


 दिनांक-07/01/2025 को शेरघाटी थाना को सूचना मिली कि रमना मोहल्ले में एक घर की छत पर एक छोटा विस्फोट हुआ है, जिसमें दो बच्चे आंशिक रूप से घायल हो गए है। प्राप्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए शेरघाटी थानाध्यक्ष एवं शेरघाटी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु तत्क्षण घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में शेरघाटी थाना कांड संख्या-14/25, दिनांक 08/01/2025, धारा-3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।


नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-1, को घटनास्थल के निरीक्षण के लिए निर्देशित करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें शेरघाटी थानाध्यक्ष एवं शेरघाटी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया। साथ ही FSL, डॉग स्क्वाड एवं बम निरोधक दस्ता की टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया। गठित टीम के द्वारा सूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान के साथ दर्जनों सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया था। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मी शेरघाटी बस स्टैण्ड के पास छीपा हुआ है।

 तत्पश्चात् उक्त गठित विशेष टीम के द्वारा छापामारी कर इस कांड में संलिप्त अभियुक्त मेसुर आलम उर्फ जुम्मन मिस्त्री,पि० अब्दुला रहमान, सा० रमना मेला, थाना शेरघाटी, जिला गया को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

 अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।


छापेमारी अभियान में एक होटल से अबैध 900 लीटर डीजल एवं अबैध सामग्री बरामद।सीटी एस पी 


आज दिनांक 14/01/2025 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के नेतृत्व में सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-01, थानाध्यक्ष, बाराचट्टी थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों कर्मियों के साथ एक विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बारहचट्टी क्षेत्र स्थित एक लाइन होटल से लगभग 900 लीटर अवैध रूप से संग्रहित डीजल एवं अन्य अवैध सामग्री बरामद की गई है। गया पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ऐसे छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

इस संबंध में बाराचट्टी थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post