गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट ।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जमुआ नव प्राथमिक विद्यालय में पर्यवेक्षक पुरुषोत्तम कुमार द्विवेदी एवं संकुल संसाधन सेवी प्रभु राम के द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराया गया। वहीं पर्यवेक्षक 12 सदस्यों का चयन करते हुए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के माता-पिता से ही जातिवार सदस्यों का चयन किया गया। सभा के अध्यक्ष के रुप में इसराइल अंसारी को मनोनीत किया गया। वहीं सर्वसम्मति से अध्यक्ष, पद सलीम अंसारी, उपाध्यक्ष, संयुक्ता देवी, व संयोजिका मंजू कुंवर को चयन किया गया। वहीं मौके पर उपस्थित सचिव शम्भू कुमार मेहता,सकिला, बीबी,राजदेव मेहता, जुबैदा बीबी, शेर मोहम्मद अंसारी, प्रियंका देवी,पुनम देवी, अख्तर अंसारी, नसीमा बीबी,सहिना बीबी, सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
