संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS11GROUP:-दिनांक 04/06/2025 को डायल-112 आमस थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना कारीत की गई है।
उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए, डायल-112 आमस थाना के द्वारा 05 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त बच्ची को इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उक्त बच्ची को सुरक्षित कर लिया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी 1 एवं थानाध्यक्ष आमस थाना को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही एफ.एस.एल टीम को भी साक्ष्य संकलन हेतु घटनास्थल पर भेजा गया।सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1 के द्वारा थानाध्यक्ष आमस थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के साथ तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा पीड़ित बच्ची के परिजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर सूचना मिलने के 01 घंटे के अंदर इस कांड में संलिप्त एक मात्र अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आमस थाना द्वारा कांड सं0 174/25, दिनांक 05/, घारा 64 बी०एन०एस० एवं 4/6 पॉक्सो एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गया पुलिस महिला एवं बच्चों के सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयासरत है। इस मामले में त्वरित गति से अनुसंधान कराते हुए आरोप पत्र समर्पित किया जायेगा तथा त्वरित विचारण कराकर दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता।
गणेश मांझी,पि० बालगोविन्द मांझी, सा० सावकला, थाना
आमस, जिला गया।
