संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS11GROUP:-दिनांक-05/06/2025 को ऑपरेशन रेड के अंतर्गत रेल परिक्षेत्र में मोबाईल चोरी, लैपटॉप चोरी, चैन स्नैचर, अटैची लिफ्टर, अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य अपराधों के रोकथाम हेतु रेल पुलिस उपाधीक्षक, पटना के नेतृत्व में स्पेशल टीम एवं वि०वि०स०पु० के द्वारा बक्सर-दानापुर रेलखंड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गाड़ी सं0-12488 सीमांचल एक्स० में चेकिंग के दौरान उक्त गाड़ी में चार व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जो पुलिस बल को देखकर इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल को संदेह होने पर उक्त चारो व्यक्तियों को पकड़ा गया। नाम-पता पुछने पर अपना-अपना नाम क्रमशः 01. सुधीर पासवान उम्र 27 वर्ष पि० रघुबर पासवान, सा०-जमीरा, थाना-आरा मुफ्फसिल जिला-भोजपुर। 02. अभिषेक कुमार उम्र 18 वर्ष पि० राजकिशोर सिंह, सा०-जमीरा, थाना-आरा मुफ्फसिल जिला-भोजपुर।3 मनीष कुमार उम्र 20 वर्ष पि०-सुनेश्वर राय, सा०-जमीरा, थाना-आरा मुफ्फसिल जिला-भोजपुर। 04. अभिषेक कुमार उम्र 20 वर्ष पि०-संतोष सिंह, सा०-जोगना, थाना-चाँदी, जिला-भोजनपुर बताया गया। जमा तलाशी लिये जाने के क्रम के उक्त सभी के पास के बैग से कुल 256.020 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।
इस संबंध में रेल थाना पाटलीपुत्रा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बरामद सामान।
256.020 लिटर अंग्रेजी शराब कुल अनुमानितराशि-लगभग 2,56,020/-रूपये)
टीम का नाम।
01. कंचन राज, रेल पुलिस उपाधीक्षक, दानापुर।
02. पु०नि० रंजीत कुमार, रेल पुलिस निरीक्षक, बक्सर।
03. पु०नि० विजयेन्द्र कुमार, रेल थानाध्यक्ष, बक्सर।
04. पु०नि० सुधीर कुमार सिंह, रेल थानाध्यक्ष, दानापुर।
05. पु०अ०नि० रंधीर कुमार, रेल यानाध्यक्ष, आरा।
06. पु०अ०नि० पंकज कुमार, रेल थानाध्यक्ष, पाटलिपुत्रा।
07. स०अ०नि० चन्द्रशेखर कुमार, रेल थाना बक्सर।
o4. बि०वि०स०पु० के 16 जवान एवं विशेष टीम के 8 जवान।
===================
पटना यात्रियों का आभूषण चोरी करने वाला महिला अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनांक-05/06/2025 को ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत रेल परिक्षेत्र में मोबाईल चोरी, लैपटॉप चोरी, चैन स्नैचर, अटैची लिफ्टर, अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य अपराधों के रोकथाम हेतु गया रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं0-01 पर दिल्ली एण्ड साइड फुट ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस बल के सहयोग से एक महिला को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पुछ-ताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नही दिया गया। नाम-पता पुछने पर अपना नाम जोहरा खातुन उम्र लगभग 50 वर्ष पति-अस्लम साह, सा०-बिहिया बनाही, थाना-बिहिया, जिला-भोजपुर बताया गया। उपलब्ध महिला पुलिस बल के द्वारा विधिवत तलाशी लिये जाने के क्रम में उसके पास से एक लेडिज पर्स जिसके अंदर एक सोने जैसा पीला धातु लाल धागा में बंधा हुआ मंगल सूत्र बजन करीब 2 ग्राम, एवं 02 मोबाईल एवं 320 रूपया नगद पाया गया। उक्त सभी समानों के बारे मु पुछने पर बताया गया की किसी यात्री का है जो ट्रेन में चोरी किये है।
इस संबंध में रेल थाना गया कांड सं0-163/25, दिनांक-05.06.25, धारा-317(5)
बी०एन०एस० दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-
01. जोहरा खातुन उम्र लगभग 50 वर्ष पति-अस्लम साह, सा०-बिहिया बनाही, थाना-बिहिया, जिला-भोजपुर।
बरामद सामान।
01 मंगलसूत्र, 02 मोबाईल (कुल अनुमानितराशि-लगभग 50,00०/-रूपये)
