ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

महायज्ञ महोत्सव का विराट पैंतीसवां अधिवेशन का किया जा रहा है आयोजन।




 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत  ग्राम राणाडीह में श्री राम चरित मानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ महोत्सव का विराट पैंतीसवां अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है।इस दौरान सुबह से शाम तक वैदिक मंत्रों द्वारा आवाहित देवी व देवताओं का पूजन पाठ व आरती किया जा रहा है, वहीं नौ ब्राह्मणों की टीम द्वारा सुबह से लेकर दोपहर तक रामायण पाठ किया जा रहा है।दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है।प्रवचन सत्र के पांचवें दिन कानपुर से पधारी मानस मंजरी रामकथा वाचिका पुष्पांजलि शुक्ला ने कहा कि जिस राम जी से सारा संसार कांपता था , वे राम जी नदी किनारे केवट के पास स्वयं पहुंचे। उन्होंने कहा कि भक्ति के घाट पर जो बैठ जाता है, उसे भगवान को ढूंढ़ने नहीं जाना पड़ता है, बल्कि भगवान उसे ढूंढते हुए स्वयं पहुंच जाते हैं। केवट भक्ति के सागर में डूबा हुआ था , इसलिए भगवान राम उसके पास पहुंचे। प्रवचन सत्र को पंडित सच्चितानंद त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। यज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष श्याम बिहारी दुबे, सचिव ब्रजमोहन मिश्रा, संरक्षक श्यामसुंदर शर्मा,कोषाध्यक्ष संजय चौबे, भंडारी उपेन्द्र चौबे,प्रवेश राम, शिवदेव चौबे, चिंतामणि चौबे, लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, उपाध्यक्ष विजय पाण्डेय,चंद्रमणि चौबे, अरविंद शर्मा,अलख चौबे, बसंत राम सहित सभी ग्रामीण लगे हुए हैं।यज्ञ 12 फरवरी तक चलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post