ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

समर्थ नारी समर्थ भारत के प्रदेश इकाई का समस्तीपुर में सभी जिलों का कार्यक्रम संपन्न.




संजय तिवारी.


समस्तीपुर । प्रिय चांदनी की अध्यक्षता में तथा सोमी कुमारी के मंच संचालन में मुख्य अतिथि माया श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि नीरू सिंह का पुरजोर स्वागत किया गया।समस्तीपुर में प्रदेश जिला इकाई की बैठक महिलाओं के अधिकार को समर्पित कार्यक्रम में समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका एवं बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने कहा कि आज महिला जीवन के हर क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। क्या आकाश क्या पाताल, क्या पहाड़ क्या विज्ञान सभी जगह महिलाएं न केवल बुलंदी का आकाश छूती जा रही हैं वरन नए नए कीर्तिमान भी स्थापित कर रही हैं।

पर आज महिलाओं पर हो रहे जुल्मों की फेहरिस्त भी लंबी होती जा रही है। रेप की घटनाएं बेतहाशा  बढ़ रही है, तलाक़ की घटनाओं ने कोर्ट की भी चिंता बढ़ा दी है। आज समाज में एक अलग तरह का ही व्यवहार, अकेलापन महसूस हो रहा है। जिसके कारण लिव इन रिलेशनशिप एक ज्वलंत खतरनाक सामाजिक  घटनाएं बनती जा रही हैं। आज संयम का अभाव हो गया है, नेगेटिविटी का प्रसार ज्यादा ही हो गया है, क्योंकि समाज में कोई कंट्रोल नहीं रहा है अब। समर्थ नारी समर्थ भारत की यह जिम्मेवारी है कि महिलाओं को सही रास्ता दिखलाए। उनकी सुरक्षा का  पुख्ता इंतजाम करे और राष्ट्र निर्माण में मुख्य धारा से जोड़ा जाय। हम आज संकल्पित हैं कि हम महिलाओं को उनका वाजिब हक दिलवाया जाए। पर सरकार की ढपोर शंखी घोषणाओं की पोल खोलती हुई महिलाओं ने रुंधे गले और नम आंखों से अपने संघर्षों की आपबीती सुनाई कि किस तरह वे सरकारी पदाधिकारियों, कर्मचारियों को सरकारी मदद, सब्सिडी युक्त लोन के लिए चिरौरी करती रही हैं लेकिन उन्हें आजतक कोई सरकारी सुविधा मयस्सर ही नहीं हुई है। पूनम देवी, अनीता देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, मीना देवी, शोभा देवी, खुशी कुमारी, अनीता देवी, शांति देवी, पुष्पलता कर्ण, सुनीता देवी, चांदनी देवी, प्रमिला देवी, गीता देवी, निर्मला देवी, बॉबी, निशा, स्मिता कुमारी, रीता कुमारी, अदिति कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post