ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कुटुंबा प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने पटना के वेदांता हाॅस्पिटल में ली अंतिम सांस.




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद। आज दिनांक 16/08/2025, कुटुंबा प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार के शुक्रवार यानी 15/08/2025 की रात्रि अचानक तबियत बिगड़ी तो तत्काल इलाज के लिए उन्हें पटना वेदांता हाॅस्पिटल में एडमिट कराया गया। डॉ. के लाखों प्रयास के बावजूद इलाज के दरम्यान उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ और आज 16/08/2025 को दिल के दौरा पड़ने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। जैसे ही कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र उनके निधन की खबर पहुंची तो चारों तरफ शोक का लहर दौड़ गई। लोग अपने व्यक्ति प्रतिक्रिया और उनके व्यक्तित्व के बारे में बतानें लगा। शोक प्रकट करने वाले में नव बिहार टाइम्स के कुटुंबा के प्रखंड संवाददाता सह कुटुंबा विधानसभा के भावी प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके व्यक्तित्व के बारे बताया।


उन्होंने कहा कि बीडीओ मनोज कुमार बहुत ही मिलनसार, मृदुभाषी, अपने कार्य के प्रति जवाबदेही समझने वाले पदाधिकारी थे। उनके नजर में पक्ष और विपक्ष सभी एक समान थे। प्रखंड प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे तो यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि 15 अगस्त को हम दोनों ने साथ में झण्डोतोलन किया था और आज वे  हमलोग के बीच नहीं रहें। हमलोग एक साथ रहकर कार्य कर रहे थे। उनके चले जाने का बेहद दुःख है।  कुटुंबा प्रखंड के बीपीआरओ हरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि कल रात में अचानक तबियत बिगड़ी तो तत्काल पटना वेदांता हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांसें ली। भाजपा कुटुंबा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने भी उनके मृत्यु से गहरा शोक व्यक्त किया।भाजपा नेत्री रेखा देवी ने कहा कि वे बहुत अच्छे इंसान, ईमानदार, अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। अपने परिवार में एक लड़का और एक लड़की छोड़कर चले गये। अम्बा में चौक चौराहे, होटल,पान गुमटी प्रत्येक जगह पर केवल प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की ही चर्चा हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post