डेहरी से रिंटू सिंह की रिपोर्ट ।
डेहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ीगोला प्रखंड के नावाडीह में इंजीनियर ललन सिंह के फार्म पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव सह जाने माने समाज सेवी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह की धर्मपत्नी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह ने काफी हर्षोल्लास के वातावरण में आन बान शान के साथ तिरंगा फहराया तथा झंडे को सलामी दी। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन शहीदों को नमन करने का पवित्र मौका है जिनके बदौलत आज हम स्वतंत्र राष्ट्र में जी रहे हैं। यह दिन हमें देश को सर्वोपरि मानकर किसी कार्य को करने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सैकड़ो छात्र-छात्राओं के बीच पाठय सामग्री का विवरण किया। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। नीतू सिंह ने कहा कि देशभक्ति के रंगों में लिपटा यह पल हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। इस तिरंगे की हिफाजत के लिए आज के दिन हम सभी को संकल्प लेने की जरूरत है। मौके पर समाजसेवी मनोज सिंह, उत्तम सिंह, सुनील सिंह, शैलेंद्र सिंह लोजपा डेहरी नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, सौरव सिंह , सोना सिंह, आराध्या सिंह, धर्मेंद्र पासवान व कई गणमान्य लोगों सहित हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं आम जन शामिल हुए।
Tags
डिहरी ऑन सोन