ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गयाजी जनपद पदाधिकारी द्वारा बोधगयाजी बीटीएम सी कार्यालय के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बौद्ध महोत्सव में होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP:-आज दिनांक 21/1/2023 को तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव दिनांक 22 जनवरी से 24 जनवरी, 2026 तक कालचक्र मैदान, बोधगया में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा राज्यकीय कलाकार अपनी कला तथा संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष 21 जनवरी को यानि आज प्रातः में ज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया। कल 22 जनवरी को संध्या 05 बजे महोत्सव का उ‌द्घाटन माननीय अतिथियों द्वारा किया जायेगा। इसके उपरान्त संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी।


दिनांक 23 जनवरी को मगध सूत्र द्वारा प्रस्तुत फैशन कलेक्शन मगध की वस्त्र परंपरा, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है। इस पहल में लगभग 15 स्थानीय बुनकरों की सक्रिय भागीदारी रही है, जिससे पारंपरिक कौशल को समकालीन स्वरूप मिला है। यह संग्रह कारीगरों को बहुआयामी उत्पाद विकास की दिशा में प्रेरित कर वैश्विक बाजार से जुड़ने का मार्ग प्रशस्त करता है। मगध सूत्र मगध की विरासत को आज की अर्थव्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय पहचान से जोडने का एक सार्थक प्रयास है। इस वर्ष 100 से अधिक स्थानीय कलाकारों का चयन किया गया है, जो विभिन्न अपनी प्रस्तुति करेंगे। साथ ही पांच देश के विभिन्न विदेशी कलाकारों के माध्यम से अपने देश की पारंपरिक नृत्य कला प्रस्तुत करेंगे, जिसमें प्रथम दिन वियतनाम एवं थाईलैंड दूसरे दिन लाओस एवं श्रीलंका तथा अंतिम दिन जापान देश के कलाकारों द्वारा कला प्रस्तुत दी जाएगी। इसके साथ ही बॉलीवुड के पार्शव गायक गायिका द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें

प्रथम दिन बॉलीवुड पार्शव गायक जावेद अली

द्वितीय दिन बॉलीवुड पार्शव गायक रूप कुमार राठौर

तथा अंतिम दिन बॉलीवुड पार्शय गायिका भूमि त्रिवेदी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

महोत्सव के दौरान कालचक मैदान में व्यजंन मेला का संचालन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न जिलों एवं राज्यों के अपने-अपने क्षेत्र के सुप्रसिद्ध लजीज व्यंजन हेतु कुल 23 फूड स्टॉल लगाई जा रहे हैं।

इस अवसर पर ग्राम श्री मेला भी लगाया जा रहा है, इसमें विभिन्न जिलों एवं राज्यों के संगठनों द्वारा विभिन्न हस्त शिल्प उत्पादन हेतु कुल 76 स्टॉल लगाए जाएंगे।

इस बार 10 विभागों के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी बौद्ध महोत्सव के अवसर पर कालचक्र मैदान में ही 24 जनवरी को महिला महोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम यथा गायन प्रतियोगिता, टॉक सो, नृत्य, जूडो कराटा, नृत्य नाटिका, निबंध प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, मटका दौड़ इत्यादि किए जाने हैं।

बौद्ध महोत्सव के अवसर पर तीन पालियों में लगातार 24x7 मेडिकल कैंप संस्थापन कालचक्र मैदान में रखा गया है। इसके अलावा सभी प्रकार की मेडिकल सुविधा,पर्याप्त रखी गई है। कालचक्र मैदान में कंट्रोल रूम संचालित की गई है।

कालचक्र मैदान के अंदर एवं आसपास के क्षेत्रों में 200 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post