गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिजली सब स्टेशन के समीप कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क पर रविवार को एस. एस. पब्लिक स्कूल का शुभारंभ हुआ। जहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी रंजनिश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे ने फीता काट कर उक्त विद्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखण्ड प्रमुख सत्येन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय व थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम भी उपस्थित थे। बता दें कि उदघाटन से पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को बुके देकर शॉल ओढ़ाकर भव्य तरीके से स्वागत किया गया।
वहीं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी विकास दुबे ने कहा कि यह प्राइवेट स्कूल बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा की यह स्कूल सीबीएसई पैटर्न पर आधारित होगा, जहां अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के लिए मझिआंव व गढ़वा बस से दूरी तय करना पड़ता था, जिससे बच्चे थक जाते थे। यह विद्यालय खुल जाने से अब बच्चों को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार पांडेय को शिक्षा क्षेत्र में वर्षा का अनुभव रहा है, जिससे क्षिक्षण कार्य ठीक प्रकार से होगा और विद्यालय का संचालन ठीक से होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा अत्यंत आवश्यक है, इसके बिना पूरा जीवन अधूरा है।
विकास दुबे ने क्षेत्र वासियों से आग्रह किया है कि उक्त विद्यालय में अपने बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं, जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके। मौके पर उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार पांडेय, कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, सुशील कुमार दूबे, चक्रवर्ती चौबे, विकास सिंह, भरत भूषण पाण्डेय, सतीश कुमार पाण्डेय, सतीश कुमार सिंह, सुरेन्द्र गुप्ता, कमलेश सिंह, दीनानाथ चौबे, रमेश यादव, उदय दुबे, श्रीराम पाण्डेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
