संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP:-वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार जिले में अफीम की खरीद-बिक्री, भंडारण एवं अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध लगातार विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है, छकरबंधा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिछुलिया में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध मादक पदार्थ रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है।
प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु छकरबंधा थानाध्यक्ष एवं छकरबंधा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी के साथ ग्राम पिछुलिया पहुंचे, तो पुलिस बल को देखते ही एक व्यक्ति घर से निकलकर भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा किया गया, परंतु वह भागने में सफल रहा। तत्पश्चात उक्त व्यक्ति के घर की विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में भुसा रखने वाले कमरे से कुल-43.400 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (डोडा) बरामद किया गया।
इस संबंध में छकरबंधा थाना कांड संख्या-02/26, दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।
बरामदगीः-
डोडा-43.400 किलोग्राम
