ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम की हुई दर्दनाक मौत ।




संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती ।


कलवारी  -  कलवारी थाना क्षेत्र के सुभावपुर रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आने से एक  बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई वही सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस ने का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया 



मंगलवार को चकदहा गांव निवासी 6 वर्षीय अभय पुत्र अजय कुमार प्रतिदिन की भांति आज भी पढ़ने लिटिल फ्लावर स्कूल गया था स्कूल का छुट्टी होने के बाद वह अपने माँ के साथ स्कूल से घर आ रहा था कि अभी वह रामजानकी मार्ग से सुभावपुर सड़क पर कुछ ही दूर गया था कि ट्रैक्टर और ट्राली की चपेट में आने से  वह बुरी तरह घायल हो गया जिसको परिजनों ने आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घर के मासूम बच्चे के असमय मौत हो जाने से पूरे गांव में मातम छा गया वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 



वहीं सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post