ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

वाटर पार्क में चल रहा था जुए का खेल पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप,छापेमारी में मिली ......




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।


ATHNEWS 11GROUP:-वरीय पुलिस अधीक्षक निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने बाराडीह स्थित एक वाटर पार्क के परिसर में छापेमारी कर जुआ और लॉटरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।


​गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई-

जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 फरवरी 2026 को मुफस्सिल थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि ग्राम बाराडीह में अजय चौहान के वाटर पार्क स्थित मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर दबिश दी। पुलिस की भनक लगते ही मौके पर मौजूद जुआरी भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सामान जब्त किया है।

​बरामदगी का विवरण-

तलाशी के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से निम्नलिखित सामान बरामद किया है।

​21 मोटरसाइकिलें और 01 साइकिल।

 03 स्कैनर लॉटरी अवैध संचालन हेतु प्रयुक्त । 2.55 लीटर विदेशी शराब।

​04 पैकेट ताश।

इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या-144/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार अभियुक्तों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध जुआ, लॉटरी या शराब के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post