मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 11/01/2026 शराब तस्कर के विरुद्ध अम्बा थानाध्यक्ष राहुल राज के आदेश पर चलाया गया विशेष छापेमारी अभियान में एक बाइक और शराब के साथ दो तस्कर गिरफतार। गुप्त सूचना के आधार पर अम्बा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया जिसमें एक बाइक से संदिग्ध परिस्थितियों में देखकर पुलिस ने बाइक रोका, तो बाइक तलाशी अभियान में 21.5 लीटर देशी शराब बरामद हुआ। शराब बरामदी के बाद दोनों तस्करों को बाइक और शराब के साथ थाना लाया गया।गहन पूछताछ के बाद तस्करों ने अपने परिचय बताया कि शिवम कुमार पिता बिनोद सिंह एवं तनमय सिंह पिता अशोक सिंह दोनों गांव गम्हरिया, थाना माली के रहने वाले हैं। शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद भी शराब तस्कर अपने अपने कार्य से नहीं मान रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार राज्य मधनिशेध अधिनियम के तहत कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।
