ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

“मुझसे नहीं, यमराज से डरिए। मैं एक बार फाइन लेकर छोड़ सकता हूं, पर यमराज नहीं-प्रशासन.




सासाराम :-शहर के बौलिया चौक पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक विशेष अभियान आयोजित किया गया। अभियान में दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर परिवहन विभाग और स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।


बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को पुलिस ने माला पहनाकर और गुलाब का फूल देकर जागरूक किया। अधिकारियों ने चेतावनी दी, “मुझसे नहीं, यमराज से डरिए। मैं एक बार फाइन लेकर छोड़ सकता हूं, पर यमराज नहीं। अपनी सुरक्षा खुद कीजिए। आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है।”

अधिकारियों के अनुसार, यह पहल सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और वाहन चालकों में हेलमेट पहनने की आदत डालने के उद्देश्य से की गई है। शहरवासियों ने अभियान की सराहना की और इसे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post