ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

लालगंज पुलिस ने नाबालिग रेप प्रयास के आरोपी को दबोचा।





थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट ।


ATH NEWS 11 GROUP -:बस्ती जिले की लालगंज थाना पुलिस ने शनिवार को नाबालिग से छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया।



पुलिस के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को ग्राम पिपरपाती एहतमाली निवासी एक महिला ने लालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि इस्माइलपुर (छिबरा) निवासी मो. अहद पुत्र अहमद रजा ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ डरा-धमकाकर छेड़खानी की और बलात्कार का प्रयास किया।


शिकायत में बताया गया कि बालिका के शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में इस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मो. अहद (30 वर्ष) को 2 फरवरी 2026 को दोपहर 12:35 बजे कुवानो नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।


इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, सब-इंस्पेक्टर अनंत कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल पवनेश सिंह और हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार यादव शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post