गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025–26 के तहत मनरेगा योजना से विकास एवं रोजगार सृजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने एवं अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि मनरेगा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य गांवों के समग्र विकास के साथ-साथ जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया।
बैठक में बीपीओ सोनू कुमार, शुभम कुमार प्रखंड कोऑर्डिनेटर पंचायतीराज उमंग पांडेय ,सहायक अभियंता अनुज कुमार ,कनीय अभियंता देव कुमार सिंह ,अभिषेक कुमा,र यशवन कुमार, मुखिया विजय राम ,मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार लालू यादव ,मुखिया ललित बैठा , कुंदन पासवान,पंचायत सचिव नीतीश कुमार, प्रवीण पांडेय ,संतोष कुमार सिंह, के अलावें अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। अधिकारियों ने मनरेगा के तहत प्रस्तावित योजनाओं, मजदूरों की भागीदारी, समय पर भुगतान तथा तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।
बैठक के दौरान आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई और सभी पंचायतों में योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्णय लिया गया।
